अंचल का विकास मेरी प्राथमिकता-दीपक सिंह

Oct 06 2022

ग्वालियर। नवागत संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने गुयवार प्रात: 10 बजे ग्वालियर-चंबल संभाग के संभाग आयुक्त के पद का पदभार ग्रहण किया और जिले व संभाग के अधिकारियों से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंचल के विकास के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए सौ फीसदी प्रयास किए जाएंगे। 
ज्ञात हो कि पूर्व संभागायुकत आशीष सक्सेना की सेवानिवृतित के बाद राज्य शासन ने उच्च शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर दीपक सिंह को ग्वालियर चंबल संभाग का आयुक्त बनाया है। इसके साथ ही सिंह को चंबल संभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
ग्वालियर के संभाग आयुक्त पद पर पदभार ग्रहण करते हुए दीपक सिंह ने कहा कि ग्वालियर में चल रही विकास योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा कराया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ मिल सके।