बादलों ने सूरज के तेवर ठंडे किए आज तेज वर्षा के आसार
Oct 06 2022
ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण गुरूवार को सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और सुबह लगभग दस बजे रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया इसके कारण सूर्यदेव के तेवर ठंडे पड़ गए और धूप नहीं निकल सकी और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने से 31.6 डिसे पर आ गया। रिमझिम फुहार से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिल गई।
पिछले चार दिनों से उमस हो रही थी, उससे राहत मिल गई। मौसम विभाग ने आज सात व आठ अक्टूबर को तेज वर्षा हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। यह आंध्र प्रदेश व उड़ीसा तट पर सक्रिय है। 24 घंटे में इसके आगे बढऩे के आसार हैं। यह चक्रवातीय घेरे के रूप में उार प्रदेश से होते हुए गुजर सकता है, जिसका असर ग्वालियर व चंबल संभाग पर रहेगा। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









