15 दिवसीय मेकअप कार्यशाला का शुभारंभ
Oct 06 2022
ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के नाटक एवं रंगमंच संकाय में 15 दिवसीय मेकअप कार्यशाला का गुरूवार को प्रारंभ हुआ। इस कार्यशाला में नाटक एवं रंगमंच संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी मेकअप के सैद्धांतिक पक्ष पर प्रकाश डालेंगे और साथ में छात्र-छात्राओं को मेकअप करना भी सिखाएंगे। इस कार्यशाला में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, बीपीए, एमपीए सहित लगभग 70 से अधिक छात्र छात्राएं भाग लेंगे।
कार्यशाला में डॉ हिमांशु द्विवेदी ने बताया की हम मेकअप सिर्फ सुंदर बनने के लिए नहीं करते बल्कि आकर्षक व्यक्तित्व के लिए मेकअप अति आवश्यक होता है। मेकअप का इतिहास अति प्राचीन है, प्राचीन काल में रूप बदलने एवं सुंदर दिखने के लिए महिलाएं प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर मेकअप करती थी। यह कार्यशाला 15 दिनों तक चलेगी जिसमें मेकअप का इतिहास, विविध प्रकार के मेकअप, समकालीन मेकअप, मेकअप में रचनात्मक प्रयोग आदि विषयों पर सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक ज्ञान छात्र छात्राओं को प्रदान किया जाएगा।
कार्यशाला का संयोजन, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण डॉ हिमांशु द्विवेदी प्रदान कर रहे हैं और सहयोग में एमपीए द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित राठौर कर रहे हैं इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर कुलसचिव दिनेश पाठक ने छात्र-छात्राओं ने बधाई दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









