प्रदेश में 3 लाख सरकारी पद खाली और शिवराज सरकार सो रहीं कुंभकर्णी नींद: शर्मा

Oct 06 2022

ग्वालियर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस ने बहोड़ापुर चौराहे पर प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी के खिलाफ धरना दिया गया। इस अवसर सुनील शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार की युवा विरोधी मानसिकता के चलते बेरोजगारी की दर 45 साल में सर्वाधिक हो गई हैं। मोदी सरकार के समय बेरोजगारी की दर चार गुनी हो चुकी हैं। पढ़े लिखे युवाओं के लिए लंबे समय भर्तीयां नहीं निकाली जा रहीे हैं।
मोदी सरकार ने वादा किया था 2 करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देंगे रोजगार देना दूर लाखो युवा बेरोजगार हो गए है। प्रदेश में 3 लाख सरकारी पद खाली हैं और शिवराज सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही हैं। सुनील शर्मा ने बताया कि जिस प्रदेश में इंजीनियर आत्महत्या कर रहे हो उससे बड़ा दुर्भाग्य प्रदेश के लिए या होगा उन्हीने मप्र सरकार में सेडमेम और पंचायत विभाग द्वारा किये गए रोजगार घोटाले पर भी कड़े कटाक्ष किए। 
इस मौके पर जेएच जाफरी दर्शन मिश्रा ओम प्रकाश राजपूत अशोक तोमर, अशोक सिकरवार, लॉक अध्यक्ष नवीन भदकारिया, सरमन राय, पीपी शर्मा, मनोज राजपूत, अरुण कुशवाह, सुरेंद्र चौहान, मनीष शर्मा मन्ना रामू कुशवाह, माठू यादव, दीपक मांझी, रवि कुशवाह, देशराज सिंह, रणवीर चौधरी, सोनू राजावत विक्रम शर्मा सौरव तिवारी, राकेश कुशवाह, जगदीश राय, रामऔतार शर्मा, लखन प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, जितेंद्र कुशवाह, जमील खान, संजय माहौर, अलीम खान, संतोष राठौर, भानू कौशिक सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र भदौरिया और आभार राजेश खान ने व्यक्त किया।