ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पुत्र सहित कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की

Oct 05 2022

ग्वालियर। विजयदशमी के अवसर पर बुधवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के साथ गोरखी स्थित देवघर में राज शाही पोशाक पहनकर पूजा अर्चना करने पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कुल देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इस दौरान सिंधिया ने पूरे वक्त मास्क पहने रखा। पूजा के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया राजपरिवार के प्रतीक ध्वज और शस्त्रों का पूजन किया। साथ ही राजशाही गद्दी पर बैठे। 
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके बेटे महार्यमन सिंधिया भी मौजूद थे। वह भी राजशाही पोषक में। पूजा के बाद सिंधिया अपनी कुल देवी के दर्शन करने मांढरे वाली माता के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुलदेवी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने प्रदेश के लोगों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।