नौ देवी के दरबार में फूल बंगले सज्जे लगाए छप्पन भोग

Oct 05 2022

ग्वालियर। नई सड़क स्थित नक्काशा नंबर 2 में जय माता दी भक्त मंडल  की ओर से 9 वां नवरात्रि  महोत्सव पर माँ शेरवाली मईया सहित 9 देवियों के दरबार मे फूल बंगाल के सज्जे दरबार मे छप्पन भोग के भव्य दर्शन करने दूर दूर जयकारे लगाते हुए हजारो भक्त उमड़ पड़े। 
सुबह पंडित डॉक्टर मुकेश शास्त्री में मंत्रो के साथ हवन यज्ञ कुंड में आहुतियां के साथ विश्वशांति की कामनाए की। शाम को नौ देवियों की संगीतमय दीपो से महा आरती के उपरांत  काफी भक्तो ने पहुँचकर भंडार प्रसादी ग्रहण की। आयोजन समिति के राकेश शर्मा, सौरभ जैन, सचिन अग्रवाल, देवेश जैन, अमित सैनी, राहुल वर्मा, हर्षित अग्रवाल, विवेक महेश्वरी, प्रिंस जैन आदि मौजूद थे।