आबकारी विभाग को पब-कैफे में आधी रात लड़कों के साथ लड़कियां शराब पीते मिलीं
Oct 05 2022
ग्वालियर। सिटी सेंटर में आधी रात आबकारी विभाग ने पब-कैफे पर रेड मारी। यहां पब के अंदर लड़कियां, लड़कों के साथ शराब पीते मिलीं। मॉकटेल का लाइसेंस लेकर पब और कैफे में शराब परोसी जा रही थी। आबकारी विभाग के अमले को देखकर वहां बैठे लड़के-लड़कियों के होश उड़ गए। आबकारी के अमले ने मौके से मिली शराब को जब्त कर लिया है। दो लड़कियों को पूछताछ के बाद उनके घर सूचना देकर जाने दिया गया, जबकि लड़कों को निगरानी में लिया है। आबकारी कैफे व पब संचालक व मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
शहर के पॉश एरिया सिटी सेंटर स्थित कई पब, कैफे और रेस्टोरेंट्स में शाम होते ही नशाखोरी शुरू हो जाती है। इसी सूचना पर आबकारी पुलिस ने बीती रात कई होटल रेस्टोरेंट और पब पर ये कार्रवाई की। यहां कई युवक और युवती शराब और अन्य नशाखोरी करते हुए पकड़े गए, जिन्हें उनके परिजन की जानकारी में समझाइश देकर फिलहाल छोड़ दिया गया है, लेकिन दो कैफे और रेस्टोरेंट के खिलाफ आबकारी पुलिस ने धारा 36 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
आबकारी पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल रेस्टोरेंट और पब की आड़ में वहां आने वाले युवाओं को शराब बेची जा रही है। शराब का संग्रहण किया जा रहा है, जबकि इन पब और कैफे पर बार का लाइसेंस नहीं है। इस सूचना पर कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग ने यहां छापामार कार्रवाई की। जिन होटल, रेस्टोरेंट और पब में यह कार्रवाई की गई, उनमें टीडीआर पब, रेड स्टोन, रेंजर कैफे, हैसटैग कैफे सहित एक अन्य होटल शामिल है। यहां आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां नशाखोरी करते हुए पकड़े गए। जिन को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। फिलहाल शराबखोरी को लेकर रेड स्टोन और रेंजर कैफे के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
आबकारी विभाग ग्वालियर थाना प्रभारी मनीष दिवेदी ने बताया कि ग्वालियर आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई में सिटी सेंटर स्थित पब व कैफे शराबखोरी होते मिली है। शराब पीते मिले युवक-युवतियों को आबकारी विभाग की टीम ने समझाइश के बाद छोड़ दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









