बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर होगी चालानी कार्रवाई- हेलमेट पहनने वालों को मिला गुलाब
Oct 04 2022
ग्वालियर। हाईकोर्ट द्वारा हेलमेट लगाने को अनिवार्य करते ही यातायात पुलिस ने हेलमेट लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जो वाहन चालक हेलमेट लगाए थे उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया और जो बगैर हेलमेट पहने वाहन चला रहे थे उन्हें समझाइश दी कि यह आपके जीवन के लिए जरूरी है। एएसपी मृगांखी डेका ने बताया कि शुरू हुए हेलमेट जागरूकता अभियान में थाना प्रभारी यातायात कंपू अभिषेक रघुवंशी द्वारा पाटनकर बाजार में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। जो वाहन चालक हेलमेट लगाए हुए थे उनको सम्मानित करने के साथ ही बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों से हेलमेट ना लगाने का कारण पूछा और समझाइश दी कि हेलमेट बोझ नहीं आपके लिए जीवन रक्षक है।
लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही समझाइश देने के बाद अब पुलिस ऐसे वाहन चालक जो कि बगैर हेलमेट वाहन चलाते हैं तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी और यह कार्रवाई यातायात पुलिस के साथ ही जिला पुलिस द्वारा एक साथ की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









