लायंस क्लब ग्वालियर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया

Oct 04 2022

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर की सदस्य पल्लवी अग्रवाल द्वारा  मंगलवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने परिवार के साथ जयारोग्य अस्पताल, आश्रय भवन एवं कमलाराजा अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया है। लगभग 500 व्यक्ति इस पुण्य कार्य से लाभान्वित हुए हैं।
 इसके साथ ही महानवमी के पुण्य शुभ अवसर पर सीमा राकेश अग्रवाल द्वारा दाल बाजार तिराहे लश्कर पर कन्या पूजन कार्यक्रम मैं कन्याओं का पूजन, सम्मान, भेंट देकर अग्रवाल परिवार के द्वारा प्रसादी भोजन वितरण किया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुनीत अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रवि गुप्ता, मनोज राजपाल, राघवेंद्र अवस्थी आदि सदस्यों ने सेवा कार्य में शामिल हुए।