पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

Oct 04 2022

ग्वालियर। मंगलवार सुबह जयारोग्य अस्पताल स्थित माधव डिस्पेंसरी के स्टेंड पर मरीज के अटेंडर के साथ स्टेंड पर मौजूद स्टॉफ से विवाद हो गया आसपास खड़े लोगों ने बीच-बचाव कराया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक मरीज अटेंडर के साथ माधव डिस्पेंसरी की ओपीडी में दिखाने के लिए अपनी बाइक से आया। उसने स्टेंड पर तैनात स्टॉफ से पूछा कि आज ओपीडी खुली है तो उसने जबाव दिया कि ओपीडी खुली है। उसकी बात मानकर मरीज ने अपनी बाइक स्टेंड पर लगा दी। लेकिन जब मरीज व उसके साथ आया अटेंडर ओपीडी में गया तो वहां पर एक भी डाक्टर नहीं मिले और पता चला कि आज अवकाश है। इससे मरीज और उसके साथ आए अटेंडर स्टेंड पर मौजूद स्टॉफ से उलझ गए और बोले कि जब तुहें पता था तो फिर मुझे ओपीडी में क्यों भेजा। जब विवाद अधिक बढ़ गया तो आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीचबचाव कराया।