कायस्थ किरण महिला समिति का गरबा डांडिया महोत्सव संपन्न

Oct 04 2022

ग्वालियर। कायस्थ किरण महिला समिति का गरबा डांडिया महोत्सव 2022 प्रगति विद्या पीठ मुरार के प्रांगण में शानदार प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। इसमें लगभग 100  प्रतिभागियों की भागेदारी थी। महिला वर्ग, बालिका वर्ग एवम नन्ही बालिका वर्ग इन तीन श्रेणियों में गरबा डांडिया  महोत्सव का आयोजन किया गया था। तीनों ही श्रेणी मै सभी ने शानदार प्रस्तुति दी। पहला राउंड गरबा का रखा गया था। एवम दूसरा राउंड डांडिया का था। 
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुमन शर्मा एवम विशिष्ट अतिथि डॉक्टर रोजा ओरिया एवं श्रीमती नीलम जगदीश उपस्थित थी। समिति  की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर संस्था के कार्यकलाप की जानकारी दी। गरबा डांडिया क्वीन का ताज तनुश्री प्रधान को पहनाया गया इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणी मै पुरुस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीरा श्रीवास्तव एवम अभिलाषा श्रीवास्तव ने किया। समिति की वर्तमान अध्यक्षा निधि सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरुस्कार प्रदान किए। सचिव श्रीमती शालिनी कुलश्रेष्ठ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर संस्था के श्रीमती स्मृति,  श्रीमती वंदना, श्रीमती अर्पणा भटनागर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।