कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर तक पदयात्रा की
Oct 04 2022
ग्वालियर। नवदुर्गा महोत्सव के दौरान शहर की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर गत रात कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर तक पदयात्रा की। मंदिर पहुॅचकर सभी ने पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। इससे पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक अचलेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्रित हुये और वहां से जयकारों के साथ पैदल यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, मेयर इन कॉउसिल के सदस्य अवधेश कौरव, राम पाण्डेय, अमर सिंह माहौर पार्षद अंकित कठठ्ल, पार्षद सुरेन्द्र साहू, सुरेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोदी जैन, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, विजय बहादुर त्यागी, सीमा समाधिया सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









