ट्रांसपोर्ट नगर में उबड़ खाबड़ सड़क की वजह से खतरे में पड़ी दो युवकों की जान
Oct 04 2022
ग्वालियर। शहर की खराब सड़कें पहले से ही लोगों के लिए समस्या की वजह बनी हुई थी। खराब सड़कों की वजह से लोग विभिन्न शारीरिक परेशानियों से परेशान हैं। साथ ही वाहनों में बढ़ते मैंटेनेंश से भी परेशान हैं। लेकिन ये खराब सड़कें लोगों की जान के लिए खतरा भी बन रही हैं। ऐसा ही कुछ ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ। जब एक स्कूटर उबड़ खाबड़ सड़क की वजह से असंतुलित होकर गिरा और दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि ट्रक का टायर युवकों की उंगली के ऊपर से निकला और युवकों जान बच गई। लेकिन वो घायल हो गए।
ट्रांसपोर्ट नगर की सड़कें भी शहर की अन्य सड़कों की तरह खराब और गड्ढों वाली है। जिनकी वजह से यहां कारोबार करने वाले ट्रांसपोर्टर परेशान हैं, बल्कि उनकी जान भी खतरे में पड़ रही है। ऐसा ही सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ। जब ट्रांसपोर्टर हर्षित गोयल व सुधांशु स्कूटर से जा रहे थे। तभी सड़के गड्ढों की वजह से स्कूटर अनियंत्रित होकर गिर गया। जैसे ही स्कूटर सड़क पर गिरा वैसे ही हर्षित और सुंधाशु भी सड़क पर जा गिरे। जैसे ही दोनों सड़क पर गिरे तभी उनके बगल से ट्रक गुजरा। दोनों ही ट्रक की चपेट में आने वाले थे। हालांकि तेज गति से आता ट्रक उनके बगल से गुजरा। हालांकि दोनों बच तो गए लेकिन उनकी उंगली ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे वह घायल हो गए।
ट्रांसपोर्ट नगर में खराब सड़कों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं और यहां कारोबार करने वाले व आने जाने वाले दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। ट्रांसपोर्टर सुनील महेश्वरी ने बताया कि ट्रांसफर नगर की बदहाली से परेशान हैं। पूरा धंधा व्यापार चौपट हो रहा है। मंत्री प्रशासन कलेक्टर नगर मार्ग सभी को बता चुके हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









