दुर्गावाहिनी बहनों ने शस्त्र पूजन कर निकाला पथ संचलन

Oct 03 2022

ग्वालियर। दुर्गावाहिनी के तत्वावधान में नदीगेट स्थित विद्या मंदिर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की उपाध्यक्ष मीनाक्षी ताई पिशवे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थी। उनके साथ मंच पर विश्व हिन्दू परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना सिकरवार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं पितिका गुप्ता, मातृशक्ति विभाग की संयोजिका रामवती गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गायत्री दुर्गावाहिनी संयोजिगा प्राची गुप्ता उपस्थित रहीं। कायक्रम का संचालन शिवानी कुशवाह ने किया। कार्यक्रम में सभी दुर्गावाहिनी सदस्यों ने सबसे पहले दुर्गा चालीस का पाठ किया। 
इसके पश्चात मीनाक्षी ताई ने सभी दुर्गावाहिनी को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यहां नवरात्री आराधना, साधना और भक्ति शक्ति को जो मेल होता है, उससे समाज में शक्ति ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है। दो गुप्त नवारात्रि और दो नवरात्रि जिसमें हम हवन साधना करते हैं। नवरात्रि में साधना से जो शक्ति मिलती है, उसे हमें व्यवहार में लाना चाहिए। बौद्धिक कार्यक्रम के समापन के बाद सभी दुर्गावाहिनी की बहनों ने हाथों में शस्त्र लेकर पथ संचलन निकाला यह संचलन नदीगेट से इंदरगंज चौराहा, ऊंट पुल, दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पर हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा व विभाग मंत्री मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे।