राजमाता मैराथन 13 को, जगह-जगह हो रहे रजिस्ट्रेशन

Oct 03 2022

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती पर नारी सशक्तीकरण को समर्पित राष्ट्रीय महिला मैराथन (जूनियर एवं सीनियर वर्ग) का आयोजन 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे किया जाएगा। इसके रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। यह आयोजन पिछले छह वर्षों से किया जा रहा है। मैराथन में ग्वालियर के अलावा प्रदेश और देशभर से महिला धावक हिस्सा लेंगी। 
आयोजन के अध्यक्ष संदीप जैन और सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला मैराथन की संरक्षक खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आयोजन समिति को अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इस छठवीं महिला मैराथन का आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलोपमेन्ट ट्रस्ट, खेल विभाग, अमेज्यौर ओलंपिक एसोसिएशन, ननि, भारतीय जनता महिला मोर्चा, जीवाजी क्लब एवं शहर के विभिन्न महिला संगठन व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।
भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, पूर्व महापौर संगीता गुप्ता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय मैराथन दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। मैराथन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है, जो कि नि:शुल्क रहेगा। 
जावाजी क्लब के अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम, सचिव तरुण गोयल ने बताया कि मैराथन के लिए क्लब में रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। जीवाजी क्लब के अलावा जिला खेल और युवा कल्याण विभाग, कस्तूरबा मेडिकल कंपू, तरण पुस्कर, मुरार गल्र्स कालेज, वाधवा लॉ हाउस ओल्ड हाईकोर्ट, विक्रांत विश्वविद्यालय, चाचा जनरल स्टोर, एलएनआईपीई, महिला पॉलीटेक्निक, शिव मेडिकल गोला का मंदिर, गालव सभागार, न्यू जयपुर हाउस सराफा बाजार, वाडीलाल नया बाजार से रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।