शराब पीकर माता के पंडाल में उत्पाद पीडि़त पहुंचे एसपी ऑफिस
Oct 02 2022
ग्वालियर। सिंधी कॉलोनी के पास मद्दे का मोहल्ला में बीती रोज शराब पीकर माता के पंडाल में उत्पाद करने और माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले युवकों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं। इस मामले में पीडि़त परिवार जब घटना की शिकायत करने माधवगंज थाना पहुंचा तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। तो पीडि़त परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा, जहां पीडि़त परिवार ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगांकी डेका को आरोपी गुड्डू पाल और उसके साथियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आवेदन दिया।
दरअसल यहां रहने वाले कुशवाह परिवार ने अपने घर में माता की स्थापना की है और यहां रोज सुबह शाम आरती होती है। बीते रोज जब मां की आरती हो रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले गुड्डू पाल ने कुशवाह परिवार द्वारा तेज आवाज में माता के भजन बजाए जाने पर आपत्ति की। गुड्डू पाल नशे में था और इस दौरान हुए विवाद के बीच गुड्डू पाल ने परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ हाथापाई कर दी। तथा मां की प्रतिमा की भी तोडफ़ोड़ की।
कुशवाह परिवार इस मामले में माधवगंज थाने के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि गुड्डू पाल के परिवार के कई लोग पुलिस में हैं। जिसकी वजह से पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। ऐसे में यह परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









