राष्ट्रपिता और शास्त्री को शहरवासियों ने किया याद

Oct 02 2022

ग्वालियर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कृतज्ञ शहरवासियों ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर बापू और शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। शहरवासियों की ओर से महापौर डॉ.शोभा सिकरवार ने दोनों के प्रतिमा स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग अपनाकर जिस प्रकार देश को आजाद कराया उसकी मिसाल विश्व में कहीं नहीं मिलती है। वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री ने जब देश में खाद्यान्न संकट था अमेरिका भारत को गेहूं सड़ा हुआ गेहूं भेज रहा था तब उन्होंने भारतवासियों के आत्मसम्मान की खातिर इस गेहूं पर रोक लगा दी थी। उन्होंने लोगों को एक समय अन्न त्याग करने का आह्वान किया था। 
भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि दी
सांसद विवेक शेजवलकर, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर, मधुसूदन सिंह भदौरिया, अभय चौधरी, धर्मेन्द्र कुशवाह, हरीश मेवाफरोश, सत्येन्द्र शर्मा सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बापू और शास्त्री के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी
शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय से सुबह प्रभात फेरी निकाली, यह प्रभातफेरी लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमास्थल पडाव पर पहुंची यहां सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद यह प्रभात फेरी फूलबाग स्थित गांधी उद्यान पहुंची यहां सभी ने महात्मागांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रमोहन नागौरी, महापौर डॉ.शोभा सिकरवार, विधायक डॉ.सतीश सिंह सिकरवार, वरिष्ठ नेता महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, रामनरेश शर्मा, प्रेमनारायण यादव, रामसिंह चौहान, इंद्रजीत चौहान, मीनू परिहार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।