कै.माधवराव सिंधिया की 21वी पुण्यतिथि पर चम्बल क्रीडा परिषद ने किया वृक्षारोपण

Oct 02 2022

ग्वालियर। देश के लोकप्रिय जननेता, विकास पुरुष, पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधियाजी की 21वी पुण्यतिथि के अवसर पर चम्बल क्रीडा परिषद के द्वारा एवं ग्वालियर के फेफड़े जनअभियान के सहयोग से सिंधिया पार्क सिटी सेंटर ग्वालियर पर 21 वी पुण्यतिथि पर 21 वृक्ष रोपे गए। सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम बड़े महाराज माधवराव सिंधियाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण कर उनको नमन किया।
कार्यक्रम संयोजक चम्बल क्रीडा परिषद के सचिव ज्योदित्य भईयू भदौरिया ने बताया की हम हर वर्ष बड़े महाराज साहब की जयंती एवं पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इसी क्रम मे 21वी पुण्यतिथि के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
जिसमे मुख्यरूप से नगरनिगम ग्वालियर के नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, पार्षद गिर्राज मावई, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता हिमांशु खत्री, धीरसिंह यादव, रोबिन पाल, पृथ्वी परिहार, प्रथम मंगल, शुभम प्रताप उपस्तिथ थे।