शास्त्री जी के सिद्धांतों आदर्शों से बदल सकते हैं जीवन शैली-श्याम श्रीवास्तव

Oct 02 2022

ग्वालियर। चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा रविवार 2 अक्टूबर को शास्त्री चौक पड़ाव पर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। और उनके सिद्धांतों और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत शास्त्री जी को याद करते हुए चित्रांशों द्वारा गौ सेवा एवं स्लम बस्तियों,मंदिरों पर फल वितरण एवं खाद्यान्न वितरण किया गया।
 चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव ने बताया कि आज भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर चित्रांश परिवार की और से शास्त्री जी के सैद्धांतिक मूल्यों को एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर अपनाकर अपनी जीवल शैली को सुगम बनाया जा सकता है।
 2 अक्टूबर 1904 में मुगलसराय में जन्मे शास्त्री जी की कार्यशैली उनकी सादगी देश भक्ति और ईमानदारी ने उनके व्यक्तित्व को अद्वितिय बना दिया था। हम सभी उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों पर चलकर समाज में अपना योगदान दे सकते हैं परोपकार से बड़ा कोई धन नहीं होता। 
शास्त्री जी के स्मरणों को याद करते हुए चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने गौ सेवा कर गौ माता को चारा खिलाया एवं मंदिरों स्लम बस्तियों में जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर चित्रांश इंटरनेशनल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, जिला सचिव राकेश श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी गण मौजूद रहे।