बजरंग भक्त मंडल ने हरेचारे व गौभोग एवं हल्दी की सेवा दी

Oct 02 2022

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की जाने वाली गौभोग सेवा के क्रम आज रविवार 2 अक्टूबर को नवरात्र में 600 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा एवं 20 किलो हल्दी की सेवा लम्पि वाइरस औषधि के लिए ऋषभानंद महाराज की प्रेरणा से मार्क हॉस्पिटल गौशाला, गोला का मंदिर ग्वालियर पर मंडल के सदस्यों के सहयोग से की गई।
रविवार की गौभोग सेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव राकेश मंगल, विशाल अग्रवाल, नमन अवस्थी, मनीष राय, अनिल गुप्ता, राम किशोर मंगल, जितेंद्र चंदेल, भरत सासोड़े, संजय शिंदे आदि सदस्य उपस्थित थे।