अच्छे खाने का शौक ने बन गया ठग, फरियादी ने पकड़ा तो मांगी माफी
Oct 01 2022
ग्वालियर। अच्छे खाने के शौक ने एक युवक को ठगी का मास्टर माइण्ड बना दिया और ऑन लाइन पैमेंट करने का झांसा देकर खाना ठग ले जाता। कुछ दिनों से यह ठग होटल संचालकों के लिए सिर दर्द बन गया था। लेकिन इस बार ठगी करते हुए वह एक होटल के कैमरे में कैद हो गया और होटल मालिक ने दो दिन की तलाश के बाद इसे पकड़ लिया।
इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित जिंसी नाला स्थित द मुगल होटल पर पहुंचा और खाना पैक करा कर पेटीएम करने का झांसा दिया और कुछ देर बातों में उलझाए रखा और उसके बाद गायब हो गया। गायब होने के बाद होटल संचालक ने उसके नंबर पर कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। होटल संचालक इमरान अली ने सीसीटीवी चेक किए तो उसके फुटेज मिल गए। मामले की शिकायत पुलिस से की।
जब उसका नाम जानने के लिए टू कॉलर चेक किया तो उस पर लिखा आया कि दम है तो पकड़कर दिखाओं। यह बात होटल संचालक को खल गई और फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की तो पता चला कि वह एक सेलून का संचालन करता है और इसका पता चलते ही वह उसके सेलून पर जा पहुंचे और उसे दबोच लिया।
ठग से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम अनिल श्रीवास है और वह रेहट का रहने वाला है और अभी ग्वालियर थाना क्षेत्र स्थित सोड़ा का कुआ काशी नरेश की गली में रहता है।
होटल संचालक को सामने देखते ही उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और बगैर कुछ कहे उनके पैरों में गिरकर माफी मांगने लगा और बताया कि उसकी एक छोटी बच्ची है और उसके लिए उसे इस बार माफ कर दे। भविष्य में वह इस तरह की घटना को नहीं करेंगा। उसकी तीन वर्षीय बेटी को देखकर होटल संचालक ने उसे माफ कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









