लूटी कार में लगा रहे थे रेस, क्राइम ब्रांच ने दो दबोचे
Oct 01 2022
ग्वालियर। चार साल पहले नोएड़ा में लूटी कार से दो लुटेरे शहर की सड़कों पर रेस लगा रहे थे, तभी उनका सामना क्राइम ब्रांच से हो गया। लुटेरों ने क्राइम ब्रांच को चकमा देने के लिए कार को बेतहाशा दौड़ाया, तो क्राइम ब्रांच को शक हुआ और पीछा कर कार सवारों को दबोच लिया। पुलिस ने लुटेरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डीएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पड़ाव थाना क्षेत्र में एक चोरी की कार बगैर नंबर के चल रही है। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी क्राइम दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी पड़ाव विवेक अष्ठाना ने दो टीमें बनाईं और एक टीम की कमान दामोदर गुप्ता व दूसरी की कमान विवेक अष्ठाना को सौंपी। जिस पर दोनों टीमों को अलग-अलग स्थानों पर सर्चिंग की जिम्मेदारी सौंपी।
पुलिस टीम सर्चिंग कर रही थी कि तभी एक क्रेटा कार आते हुए दिखी जो काफी तेज गति से थी। उसे रोकने का प्रयास किया तो कार सवार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा तो पुलिस टीम भी उसके पीछे लग गई और शंका होने पर दूसरी टीम को अलर्ट किया तो दूसरी टीम ने फूलबाग पर घेराबंदी की, लेकिन यहां से भी बदमाश अपने वाहन को किलागेट रोड की तरफ लेकर भाग निकले, तो दोनों टीमों ने बदमाशों को कार सहित सांई बाबा मंदिर के पास दबोच लिया।
एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा और कार के दस्तावेज मांगे तो युवक कार के दस्तावेज नहीं दिखा सके। जब उनसे भागने का कारण पूछा तो उन्होंने पुलिस से डरकर भागना बताया। पुलिस ने जब कार के चेसिस नंबर से कार की जानकारी जुटाई तो पता चला कि कार यूपी पास है और इसका पता चलते ही दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ के बाद कुछ अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
नोएडा निवासी रामेन्द्र कुमार रियल स्टेट कारोबारी है और उनका कहना है कि कार बरामद होने की उम्मीद ही नहीं है क्योंकि चार साल पहले उनसे कार लूटी गई थी और बदमाशों ने पांच घंटे बंधक बनाकर उनके साथ घटना घटित की थी और उनके खाते से सत्तर हजार रुपए निकाल लिए थे। इस मामले में नोएड़ा पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार छीनने का मामला दर्ज किया था। जबकि यह डकैती थी, आधा दर्जन बदमाशों ने उनके साथ पिस्टल अड़ाकर घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस पकड़ में आए बदमाशों की पहचान नीलेश पुरी पुत्र महेशपुरी गोस्वामी निवासी सौरभ कॉलोनी चाँदवड़ भोपाल, कपिल साहू पुत्र धनीराम साहू निवासी सौरभ कॉलोनी चाँदवड़ थाना बजरिया भोपाल के रूप में हुई है।
इनका कहना
दो बदमाशों को कार सहित पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से नोएडा में लूटी हुई कार बरामद हुई है। पूछताछ की जा रही है। कुछ अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
एसएसपी अमित सांघी, ग्वालियर
ग्वालियर में लूटी कार बरामद होने व दो लुटेरों को पकडऩे की जानकारी मिली है। मामला वर्ष 2018 का है और मेरी आमद 2022 में हुई है। मामले की सटीक जानकारी अभी नहीं है और मामले को दिखवाया जा रहा है।
एपी सिंह थाना प्रभारी बिसरख नोएड़ा
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









