सरस्वती शिशु हायर सेकेण्डरी स्कूल में किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

Oct 01 2022

ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच द्वारा किलागेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेण्डरी में किशोरियों को जागरूक करने हेतु संस्था की शाखा प्रबन्धक श्रीमती नीलम दीक्षित के मार्गदर्शन में संपन्न किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किलागेट थाने से श्रीमती अंजू दुबे उपस्थित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में ग्वालियर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मानव दुर्व्यपार निषेध सप्ताह पर जागरूक रहने की अपील की।
कार्यकम में विशेष अतिथि के रूप में संस्था के अच्छेंद सिंह कुशवाह  उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी को किशोरव्यवस्था में होने वाले परिवर्तन पर चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गाइनेकोलॉजिस डॉ गरिमा यादव ने अपने उद्बोधन में सभी बालिकाओं को मासिक धर्म में साफ सफाई में स्व प्रजनन एवं  यौन स्वास्थ्य विषय पर जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मनोज गुप्ता द्वारा की। साथ ही उन्होंने सभी को स्वास्थ्य पर जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की ओर से श्रीमती रेखा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती अश्लेषा काटे, श्रीमती प्रीति त्यागी, रजनी भगत, रामलखन, मुस्कान शर्मा आदि का मुख्य योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से 150 बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत मैं विद्यालय परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।