जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की मासिक दिव्यांग मिलन बैठक संपन्न
Oct 01 2022
ग्वालियर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र ग्वालियर दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों के साथ मासिक दिव्यांग मिलन बैठक का आयोजन किया गया जिसमे दिव्यांगजनो से सबंधित बिन्दुओ पर विचार विमर्श कर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुमार पाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र ग्वालियर द्वारा दिव्यांगजनो का पुनर्वास हेतु समस्त सुविधाए एवं सेवाएं प्रदाय की जा रही है, एवं एक उत्कृष्ट केन्द्र स्थापित करने हेतु प्रयास किए जा रहे है। दिनेश सेंथिया ने बताया गया कि दिव्यांगजनों के समक्ष आज समाज में बहुत चुनौतियां हैं, उनके लिए केवल परिवारजन नहीं पूरे समाज को मिलकर कार्य करना होगा, तभी हम उनका सच्चा पुनर्वास कर पाएंगे। पुनर्वास हेतु दिव्यांगजनो से संबंधित समस्त सुविधाए, शिक्षा, रोजगार आदि हेतु सभी के सहयोग से उपलब्ध कराना ही आज की बैठक का उद्देश्य है।
डॉ मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि सक्षम संस्था जिले के सम्पूर्ण दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु प्रयासरत है जिसमे जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से आप सभी दिव्यांगजनो के पुनर्वास हेतु समाज एवं अभिभावक से सहयोग एवं अपने बच्चे के प्रति सजग तथा अपने सुझाव देकर इस कार्य मे सहभागिता हेतु अनुरोध किया है।
जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र ग्वालियर की मासिक दिव्यांगजन मिलन बैठक में लगभग 50 दिव्यांग एवं उनके पालक उपस्थित हुए उपस्थित पालकजनो ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से प्रदाय सुविधा एवं सेवाओ पर बहुत धन्यवाद प्रस्तुत किया। एवं समस्त प्रोफेशनल्स द्वारा दी गई उपचार सेवाओं को सराहा एव धन्यावाद व्यक्त किया। तथा उनके दिव्यांग बच्चो मे जो सुधार हुए उनको बैठक में साझा किया।
कार्यक्रम में आशीष कुमार शर्मा द्वारा आभार व्यक्त कर धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र ग्वालियर के विकांत अवस्थी, कु.अजरा खान, कु. आंकाक्षा गुप्ता, श्रीमती रजनी मूदडा, पवन तिवारी, कु. नेहा शर्मा, श्रीमति सोनाली गोयल, श्रीमति रेनू मेवाफरोश, बंसत कुमार नायक उपस्थित रहे एवं अपने विचार साझा किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









