राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन

Sep 29 2022

ग्वालियर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा सपोर्टेड संस्था डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के संयोजन में आगामी 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2022 तक आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन गुरूवार को कैप्टन रुप सिंह स्टेडियम के माधवराव सिंधिया क्रिकेट परिसर प्रैक्टिस क्रिकेट ग्राउंड में किया गया। चयन प्रक्रिया में मप्र के विभिन्न शहरों के लगभग 50 दिव्यांग खिलाडियों ने भाग लिया। टीम का चयन ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एशोसिएशन के सिलेक्टर्स श्री अजय तायल एवं श्री हरपाल यादव द्वारा किया गया।
मप्र फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएसन के सचिव संजय सिंह तोमर एवं सहसचिव उमेश गुप्ता ने बताया कि 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2022 तक लखनऊ में आयोजित होने जा रहे 20 राज्यों के दिव्यांग नेशनल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन किया गया है। 
मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम इस प्रकार है
मप्र दिव्यांग क्रिकेट में राजगढ़ से सचिन सिसोदिया कप्तान, ग्वालियर से प्रतीक द्विवेदी उपकप्तान, ग्वालियर से योगेंद्र भदौरिया विकेटकीपर, राहुल यादव भिंड, आकाश यादव छिंदवाड़ा, प्रीतम सोलंकी रतलाम, अब्दुल शहजाद दमोह सागर, गोपाल सिंह बघेल रीवा, शिवम राठौर अनूपपुर, आशीष उपाध्याय रायसेन, शिवांशु शर्मा, रामनिवास सिंह गुर्जर, नीरज टांक एवं संजय खान सभी ग्वालियर के साथ ही अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में राजेश, सूरजभान शर्मा, संजीव साहू एवं सुनील गुर्जर को शामिल किया गया है।