पेठा की दुकान के ताले तोड़, नगदी ले गए चोर

Sep 29 2022

ग्वालियर। एक पेठा शॉप के ताले तोड़कर चोर नगदी पार कर ले गए। घटना दानाओली की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। 
मामा का बाजार निवासी हीरा सिंह राठौर पुत्र भरोसी लाल राठौर पेठा कारोबारी है और उनकी दानाओली में राज पेठा के नाम से शॉप है। बीती रात दुकान का काम कर वह घर चले गए थे और आज सुबह दुकान पहुंचे तो पता चला कि दुकान में चोरी हो गई है। इसका पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने आए चोरों ने यहां पर लगे सातों कैमरों का एंगल चेंज कर दिया, जिससे उनके फुटेज ना आए।