सूदखोरों से परेशान युवक ने जान दी, पत्नी भी छोड़कर चली गई थी

Sep 28 2022

ग्वालियर। सूदखोरों की प्रताडऩा से एक और मौत हुई है। युवक नशे का आदी था और इस कारण उसने अपने ऊपर कर्ज बढ़ा लिया। रोज-रोज के झगड़े के चलते पत्नी छोड़कर मायके चली गई। ब्याज और पैसा वसूलने सूदखोर घर के बार-बार चक्कर लगा रहे थे। जिससे तंग आकर युवक ने किराएदार के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना का पता उस समय लगा जब परिजन व किराएदार ने फांसी के फंदे पर लटका देखा। तत्काल उतारा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना माधौगंज की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के भौसले साहब का बाड़ा निवासी अरविन्द मिश्रा पुत्र लक्ष्मीनारायण मिश्रा रहते है। उनका दत्तक पुत्र मोहित मिश्रा ने सूदखोरों से परेशान होकर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की मृतक मोहित ने कुछ पैसे ब्याज पर लिए थे जिन्हें वापस करने के लिए सूदखोर लगातार घर आकर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। सूदखोरों के परेशान करने के चलते हैं वह डिप्रेशन में चला गया। 
बताया गया है कि एक दिन पहले भी मोहित के घर आकर सूदखोरों ने हंगामा कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसका अपमान किया था। पता चला है कि मृतक मोहित ऑनलाइन घरों पर राशन डिलीवरी करने का ऑर्डर लेता था। घटना का पता उस वक्त चला जब सुबह मृतक सो कर नहीं जागा तो उसके पिता उसे उठाने के लिए उसे कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल पिता ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच पड़ताल कर मृतक युवक के शव को पीएम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मोहित की शादी 3 साल पहले भिंड में रहने वाली रंजना से हुई थी, लेकिन मोहित की शराब की लत के चलते 6 महीने पहले ही उसकी पत्नी रंजना छोड़ कर चली गई थी। साथ ही उसने कुछ रकम सूदखोरों से ब्याज पर उठाई थी जिसे लौटाने के लिए सूदखोर उसे आए दिन परेशान कर रहे थे जिसके चलते उसने बीती रात यह कदम उठाया।
पीडि़त अरविन्द्र मिश्रा ने बताया कि मोहित उनके साले का बेटा है और जब वह पंद्रह दिन का था तो उसे गोद ले लिया था। तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी और छह माह पूर्व तलाक भी हो गया था। उसने कुछ लोगों से पैसे उधार लिए थे। पैसे वापस करने के लिए कर्जदार उस पर दबाव बना रहे थे। कहीं भी बेइज्जत करते थे। उसकी मौत के जिम्मेदार यह सूदखोर हैं।