नई गाड़ी की दावत और रफ्तार का काकटेल

Sep 28 2022

ग्वालियर। बीती रात चेतकपुरी रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्डे उड़ गए। गाड़ी एकदम ब्रांड न्यू है और इस पर अभी नंबर भी नहीं डला है जबकि नियम यह है कि गाड़ी के शोरूम से बाहर निकलने से पहले उस पर नंबर प्लेट लग जानी चाहिए। हादसे को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हैं। 
गाड़ी के मालिक का नाम अमन माहुने बताया गया है जो सिटी सेंटर के निवासी हैं। अमन का कहना है कि वे रात में जीवाजी क्लब से घर जा रहे थे कि गलत दिशा से एक गाड़ी आई और फिर अचानक ही यह हादसा हो गया। गाड़ी नई है।
वहीं इस हादसे को देखने वालों ने बताया कि हादसा आधी रात के बाद का है। काले रंग की इस गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, अचानक यह अपनी रोड से हटी और डिवाइडर पार गई। इसी दौरान दूसरी रोड से एक तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी जो इसे टक्कर मारते हुए निकल गई।