नौ देवियों ने किया ब्राह्मणपरिचय सम्मेलन के कार्यालय का शुभारंभ

Sep 28 2022

ग्वालियर। ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजन समिति के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पं. मदनमोहन मालवीय के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को चेम्बर्स आफ कामर्स में आयोजित सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन के कार्यालय का उद्घाटन गत दिवस पाटनकर बाजार स्थित डॉ. हरबंश लाल भारद्वाज होम्योपैथिक संस्थान में नौ देवियां के मुख्यातिथ्य में पंडित सत्यदेव उपाध्यक्ष, पंडित गिरिराज गुरु, विवेक शास्त्री के आचार्यत्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयवीर भारद्वाज ने की। कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत आमंत्रण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक रामनारायण मिश्रा ने किया।
उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री व सम्मेलन के मुख्य संरक्षक अनूप मिश्रा, केडी सोनकिया, सुनील शर्मा, मधु भारद्वाज, प्रेम पचौरी, प्रकाश नारायण शर्मा, कुलबीर भारद्वाज, महेश मिश्रा, एसके शर्मा, श्रीराम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र मरैय्या, शशीकांत दीक्षित, हेमंत एडीसन शर्मा, विजय शर्मा, लालता प्रसाद मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, नरेन्द्र भारद्वाज,  शरद भागवत, जगदीश शर्मा आदि उपस्थित थे।