छात्राओं ने बनाई रंगोली और पोस्टर
Sep 28 2022
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग द्वारा दो दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव के पहले दिन अनेकों शैक्षणिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रंगोली, पोस्टर मेकिंग, एक्टेंपोर, पर्यटन संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में देश की सांस्कृतिक झलक का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें नृत्य, लोक संगीत, कविता पाठ, सांस्कृतिक वार्ता आदि का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी एवं विभागाध्यक्ष शामिल होंगे। अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









