धूमधाम से मना साक्षात्कार दिवस

Sep 28 2022

ग्वालियर। संत आसाराम बापू आश्रम में संत आसाराम का 59वां साक्षात्कार दिवस धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में सुबह से ही भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था। जहां पर सभी ने चरण पादुका का पूजन किया। मीडिया प्रभारी बलबीर परमार ने बताया कि इस दौरान भक्तों ने पूजन व्यास पीठ, बड़ दादा, पीपल बादशाह, गुरु मंदिर की श्रद्धा पूर्वक परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया। सत्संग पाठ में ऑडियो वीडियो के माध्यम से अमृतवाणी भक्तों ने सुनी। साक्षात्कार दिवस पर भक्तों के पहुंचने के लिए दीनदयाल नगर, मुरार, बाड़े, आनंद नगर से बसों की व्यवस्था भी की गई थी।
 कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन भाई, नरेश भाई की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर दिलीप हंदवानी, लखमीचंद, हरीश डींगरा, आरजी चोरसिया, परशुराम भदौरिया, बीपीएस सेंगर, प्रधान सिंह भदौरिया, आदित्य, ज्ञान भदौरिया, रामू रामानी, महेंद्र कुशवाह, हरीश नागपाल, सीबी शर्मा, विकास गुप्ता उपस्थित थे।