15 दिन में पेंच रिपेयरिंग का कार्य नहीं हुआ तो महापौर कार्यालय पर देंगे धरना-मुन्नालाल गोयल
Sep 27 2022
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली पर पूर्व विधायक और बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल एक्शन के मोड में आ गए हैं। उन्होंने महापौर डॉ.शोभा सिकरवार को पत्र लिखकर क्षेत्र की सभी सड़कों का पेंच रिपेयरिंग का कार्य 15 दिन में कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में इन सड़कों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो मजबूरन मुझे महापौर कार्यालय के बाहर धरना देना पड़ेगा।
पूर्व विधायक और बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने पत्र के माध्यम से महापौर को बताया कि 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न सड़कों की हालत गढडों में तब्दील हो गई है। जिसके कारण आए दिन क्षेत्रवासी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
श्री गोयल नें बताया कि पिछले दिनों पिंटो पार्क की सड़क पर रोनक दूध डेयरी के संचालक अजय गुप्ता अपनी दुकान के लिए आ रहे थे तभी गढडे में गिर पड़े जिससे उनके हाथ की हडडी टूट गई। अब जबकि मानसून की विदाई सी हो गई है ऐसे में क्षेत्र की 31 सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य 15 दिनों के अंदर कराया जाए जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने चेताया कि अगर 15 दिन के अंदर इन सड़कों को दुरुस्त नहीं किया तो मजबूरन महापौर कार्यालय पर धरना देना पड़ेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









