जैन समाज के पं. चन्द्र प्रकाश जैन चन्दर जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए

Sep 27 2022

ग्वालियर। जम्बूद्वीप हस्तिनापुर में ज्ञानमति माताजी के ससंघ मंगल सानिध्य में आयोजित तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत् महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में ग्वालियर के प्रसिद्ध जैन विद्वान प्रतिष्ठाचार्य पं. चन्द्र प्रकाश जैन "चन्दर" को महासंघ का पुन: कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। महासंघ के गौरव अध्यक्ष जम्बूद्वीप पीठाधीश कर्मयोगी स्वस्ति रविन्द्र कीर्ति स्वामी ने नवीन कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करके अपना और गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी ससंघ का आशीर्वाद प्रदान किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन बताया कि ग्वालियर जैन समाज की प्रमुख धार्मिक संस्थाओं जैन मिलन, सकल जैन महापंचायत, पुलक चेतना मंच, युवा जागरण मंच आदि अनेक संस्थाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।