फोटो जर्नलिस्ट राजेश जायसवाल को मातृशोक

Sep 27 2022

ग्वालियर। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ फोटो जर्नलिस्ट प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश जायसवाल की माता श्रीमती कस्तूरी जायसवाल पत्नी स्व. छोटे लाल जायसवाल का बीते सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया। वे 94 वर्ष की थी। पिछले कुछ दिनों अस्वस्थ चल रही थी। 
मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम किया गया। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार समाजसेवी उपस्थित थे। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ और ग्वालियर प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त करते हुए  दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।