गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन के सदस्यों ने किया डिजिटल म्यूजियम का भ्रमण
Sep 27 2022
ग्वालियर। गुरूकुल ड्रीम फांउडेशन के सदस्यों ने स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित डिजिटल म्यूजियम का भ्रमण कर ग्वालियर के इतिहास के बारे में जाना। डिजिटल म्यूजियम में संगीत व नाट्य कला कक्ष में ग्वालियर का संगीत से सम्बन्ध दर्शाया गया है। संगीत की परिभाषा, उसके प्रकार व स्वर, ठाट, सरगम, आदि संगीत से जुड़े विषयों को डिजिटल माध्यम से साझा किया जा रहा है। ग्वालियर की प्रसिद्ध चितेरा कला को चित्रकला कक्ष में दीवार पर बखूबी दर्शाया गया है। यह मुगल, राजपूत, पहाडगढ़, बाघ पेंटिंग के माध्यम से ग्वालियर चम्बल संभाग में प्रचलित कलाओं से अवगत कराती हैं।
इसी तरह अन्य कक्षों में ग्वालियर की स्थानीय संस्कृति के संबंधित परिधान, आदिवासी जीवन-शैली, खेल व मनोरंजन आदि को डिजिटल तकनीक की मदद से रोचक और जीवंत रूप में दिखाया गया है। संग्रहालय में ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वस्तु, परिधान, जीवनशैली, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी सहित कई सुविधाओं को डिजिटल फार्म में प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर डिजिटल म्यूजियम प्रभारी मनोज शर्मा, कार्यक्रम संयोजक संजय पटेल, सौम्य गुर्जर, हर्ष तिवारी, आर्यन दुबे, टीना छाबड़ा, आयुषी अग्रवाल, आकाश बरूआ, तेजस आदि सदस्य उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









