पड़ाव आरओबी पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से लोडिंग वाहन पलटी

Sep 26 2022

ग्वालियर। पड़ाव आरओबी पर आखिर हादसा हो ही गया। एक कार तेज गति से लोडिंग वाहन से टकरा कर पलट गई। कार की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह एडीजी के बंगले के सामने तक पहुंच गई। हालांकि हादसे में केवल ड्रायवर ही घायल हुआ है। 
पड़ाव आरओबी से तेज रफ्तार में उतर रही कार अनियंत्रित हो गई, कार ने पहले लोउगिं वाहन को टक्कर मारी जिससे लोडिंग सड़क पर पलट गई। फिर कार डिवाइडर से टकराकर गांधी रोड स्थित एडीजी के बंगले के सामने दूसरी तरफ पहुंची, यहां दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल भिजवाया गया है। कार चालक नशे में था, यह पुलिस को पता लगा है। 
यहां हादसे के बाद जाम भी लग गया। लोडिंग वाहन में सवार युवकों को भी हल्की चोट आई है, सड़क पर सामान बिखर गया। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि एसकेवी तिराहे से आ रही आइ-20 कार पड़ाव आरओबी होती हुई गांधी रोड पर जा रही थी। कार काफी तेज रफ्तार में थी। कार अनियंत्रित हुई और पड़ाव आरओबी उतरते ही सामने जा रही लोडिंग में पीछे से टक्कर मारी। टक्कर होते ही लोडिंग पलट गई। यहां दूसरी कार से टकराई। हादसा होने के बाद यहां लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई। सूचना मिलते ही पड़ाव थाने का फोर्स पहुंचा। किसी तरह कार चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।