शारदीय नवरात्रि शुरू- देवी मंदिरों पर उमड़ी भक्तो की भीड

Sep 26 2022

ग्वालियर। सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बेहद खास माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाएगी है। माता रानी के भक्तों को उनकी आराधना करने के लिए पूरे साल शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है। पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर सोमवार से हो चुकी है। मातारानी के भक्तों ने शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ जगरात्रे, पूजा अर्चना, हवन, उपवास शुरू कर दिए है। ये नवरात्र 5 अक्टूबर 2022 तक मनाई जाएगी।
नवरात्रि में लोग उपवास रहकर मां जगदंबे की विधि-विधान से पूजा करते हैं। अपनी श्रद्धा और शक्ति के अनुसार कुछ लोग पूरे नौ दिन, तो कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। साथ ही शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन घरों में कलश स्थापित किए जाते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि को बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि इस बार माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि हाथी पर सवार होकर माता रानी के आगमन का क्या मतलब होता है।
इस साल का शारदीय नवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि इस बार नवरात्रि की शुरूआत सोमवार के दिन हो रही है। मान्यता है कि जब भी नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है, तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
पंडित शास्त्री के मुताबिक धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख आता है कि, नवरात्रि में जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो ये बेहद शुभ माना जाता है। हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। मां का वाहन हाथी ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है। इससे देश में आर्थिक समृद्धि आयेगी। साथ ही ज्ञान की वृद्धि होगी।
इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही है और इसका समापन 5 अक्टूबर, दिन बुधवार को होगा। बुधवार और शुक्रवार को माता रानी के प्रस्थान की सवारी हाथी ही होती है। मान्यताओं के अनुसार, बुधवार और शुक्रवार को नवरात्रि समाप्त होती है, तो मां की वापसी हाथी पर होती है जो अधिक बरसात को ओर संकेत करता है।
नवरात्रि पर बाजारों में उमडी ग्राहकों की भीड
नवरात्रि पर बाजारों में ग्राहकों की भीड जमकर उमड रही है। इस अवसपर शहर भर के बाजार भी खूब सज गए हैं और ग्राहक भी व्यापारियों को निराश नहीं कर रहे हैं। बाजारों में जमकर ग्राहकी भी हो रही है। अगले नौ दिनों तक बाजारों में जरूरी सामग्री की शहरवासी खरीदारी करेंगे। नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के हृदय स्थल महाराज बाडा, माधवगंज, नई सड़क, मुरार, हजीरा मार्केट में ग्राहकों की भीड़ रही। सभी प्रमुख व छोटे बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। नवरात्र में घरों व मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए लोगों ने पूजन सामग्री खरीदी। वहीं किराना, फलहारी सामग्री भी खूब बिकी। किराना व्यापारी महासंघ ने बताया कि नवरात्र पर मूंगफली, साबूदाना, आलू की चिप्स, शकर, दूध-दही सहित अन्य खाद्य पदार्थें की मांग दोगुनी हो जाती है।