सौभाग्य से मिलती है बेटियां-अनीता

Sep 25 2022

ग्वालियर। बेटी के जन्म पर रोक न लगाओ, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उसके जन्म होने पर खुशियां मनाओ यदि समाज को शिक्षित करना है तो सबसे पहले बेटियों को शिक्षित करो, सौभाग्य से मिलती है बेटियां यह बात मुख्य अतिथि वार्ड 9 पार्षद श्रीमती अनीता रामू कुशवाह ने कही।
 इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामू कुशवाह उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम डॉटर्स डे के उपलक्ष्य में किलागेट स्थित सरस्वती कन्या उमा विद्यालय में मनाया गया। सरस्वती वंदना के गीत से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, एवं बेटियों द्वारा नृत्य प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष श्रीमती हेमलता राव, सचिव श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कंचन, कार्यक्रम संयोजक हैरी गुप्ता, मनोज कुशवाह, रवि कुशवाह, नीरज कुशवाह, सरिता कुशवाह, प्राचार्य उर्मिला शर्मा एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।