महिला, अधेड़ और युवक फांसी पर झूला

Sep 25 2022

ग्वालियर। थाटीपुर थाना क्षेत्रअन्तर्गत एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वहीं त्यागी नगर मुरार में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी जबकि जनकगंज थाना क्षेत्र में गणेश मंदिर के पास गोल पहाडिय़ा पर एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने तीनों मामलां में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार मुरार थाना क्षेत्रअन्तर्गत त्यागी नगर मुारर की रहने वाली सीमा श्रीवास पत्नी विकास कुमार 40 साल ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब सीमा को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सभी दंग रह गए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने आत्मघाती कदम यों उठाया यह अभी पता नहीं चल सका है।
वहीं थाटीपुर थाना क्षेत्रअन्तर्गत भगवान सिंह पुत्र झमन लाल निवासी कबीर कालोनी थाटीपुर ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो दंग रह गए। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाया।
 उधर जनकगंज थाना क्षेत्रअन्तर्गत गणेश मंदिर गोल पहाडिय़ा निवासी महेश उर्फ रिंकू कुशवाह पुत्र रामचरण कुशवाह ने किन्हीं कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार के लोगों ने जब रिंकू को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो सभी हेरान रह गए तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टर्माटम के लिए भिजवा दिया है। तीनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।