भाजपाइयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
Sep 25 2022
ग्वालियर। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन किया। इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने अपने उदबोधन में कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।
वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पहार अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी,भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक एवं बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, पूर्व बीज निगम अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









