संघ प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ की- पीएफआई व आरएसएस एक समान-दिग्विजय

Sep 24 2022

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कोर्ट में पेश होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संघ की नीति-रीति से हटकर मस्जिद और मदरसे में गये। यह लोग मुस्लिम टोपी लगाने से परहेज करते थे। इसके लिए मोहन भागवत को बधाई भी दी है। उनका दावा था कि संघ प्रमुख राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कारण इन दरवाजों पर जाने के लिए विवश हुये हैं। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत संघ पर हमला बोलते हुये कहा कि देश में नफरत व उन्माद फैलाने वाले पीएफआई व आरएसएस एक समान हैं। इनके खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिये। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों को चिन्हित कर प्रकरण दर्ज किये जा रहे हैं। प्रताडि़त किया जा रहा है। 
उद्योगपतियों से कम व आम नागरिक से अधिक टैक्स लिया जा रहा हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। पहले उद्योगपतियों से टैक्स अधिक लिया जाता था, आम नागरिकों से कम लिया जाता था। वर्तमान में उद्योगपतियों से उनकी कमाई पर केवल 28 प्रतिशत टैक्स लिया जाता है। और आम नागरिक की आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लिया जा रहा है। इसी तरह एक विचारधार के लिए नीतियां व कानून बनाये जा रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की कांग्रेस जोड़ो यात्रा पर भाजपा द्वारा किये जा रहे हमलों का जवाब देते हुये कहा कि हां यह परिवार को बचाने की यात्रा है। कांग्रेस का परिवार पूरा विश्वास है। और भाजपा का परिवार केवल संघ परिवार है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की यात्रा को अपेक्षा से अधिक जनसर्मथन मिल रहा है। भाजपा उस परिवार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। जिसके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति देश को समर्पित कर दी। परिवार के दो लोगों ने बलिदान दिया। आजादी की लड़ाई परिवार का हर सदस्य जेल गया। इसके बाद पूर्व से पश्चिम की यात्रा निकाली जाएगी।
पीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बुहारनपुर से 20 नवंबर को प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ों यात्रा धार-खंडवा होते हुये उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन में राहुुल गांधी एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके प्रदेश के सभी जिलों से उप यात्राएं निकाली जायेंगीं। जो कि उज्जैन पहुंचकर राहुल गांधी की यात्रा में मिलेगी।
सरकार को गाय से ज्यादा चिंता चीतों की है
दिग्वजिय सिंह ने लंपी वायरस पर भी मुखर होकर गया है कि प्रदेश में तेजी से लंपी वायरस फैल रहा है, लेकिन हमारी सरकार को गायों से ज्यादा चिंता चीतों की है।
मीडिया से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह, यात्रा के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह, विधायक सुरेश राजे, घनश्याम भारती, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डी देवेंद्र शर्मा मौजूद थे।