रामलीला का आयोजन आज से 5 अक्टूबर को होगा रावण दहन

Sep 24 2022

ग्वालियर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी रामलीला समिति द्वारा रामलीला का आयोजन फूलगाब मैदान मे 25 सिम्तबर से 6 अटूबर तक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुये रामलीला समारोह समिति के महासचिव विमल जैन ने बताया कि लगभग 75 वर्ष पूर्व ग्वालियर के धार्मिक आस्था रखने वाले नागरिकों ने छत्री प्रांगण में रामलीला समारोह का आयोजन किया था। इस बार रामलीला समारोह को भव्यता प्रदान करने फूलबाग मैदान में आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामलीला समारोह का मंचन देश की प्रसिद्ध लीला मण्डली श्रीहित आदर्श कृष्ण कला मण्डल वृद्धावंन एवं रसाचार्य स्वामी देवेन्द्र वशिष्ट के निर्देश में किया जा रहा है। 
समारोह के मुख्य आकर्षण में 28 सिम्तबर को धनुश यज्ञ, राम विवाह, परशुराम लक्ष्मण संवाद, 19 सिम्तबर को केवट संवाद बैजाताल, 5 अक्टूबर को रावण, मेघनाथ, एवं कुंभकरण के पूतलों का दहन किया जायेगा। 6 अक्टूबर को श्रीराम राज्यभिषेक एवं अतिशबाजी के साथ रामलीला का समापन होगा।