महिला कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Sep 23 2022

ग्वालियर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर महिला जिला अध्यक्ष मीनू परिहार के नेतृत्व में पागल खाना चौराहे पर मनोरमा चौहान द्वारा भाजपा के कार्यकाल में हो रही महंगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीडन पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया। जिसमें मुख्य रूप से मीनू परिहार, सुनील शर्मा, रचना जगताप, रितु शर्मा, मनीषा शर्मा, राजकुमारी मड़ेलिया, आशा गौर, अंजू खटीक, मंजू यादव, कीर्ति पाठक, रानू शर्मा, मिथलेश, उमा शर्मा, नशरीन खान, राजेश खान, मुनेंद्र भदौरिया, सहदेव तोमर, सोनू चौहान, सोहेल खान, संजय माहोर, कुलदीप डांगर आदि उपस्थित रहे।