पुलिस ने रिटायर्ड एसआई की हत्या कर फरार हुए चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया
Sep 23 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी ईनामी बदमाशों तथा वारंटियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान एसएसपी अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 24-25 मई 21 की दरमियानी थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत श्रीविहार कालोनी में अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक मेघसिंह की हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी थी, उक्त हत्या का आरोपी बड़ागांव पुल के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर एसएसपी द्वारा एएसपवी काईम श्रीमती मृगाखी डेका, अभिनव चौकसे को क्राईम ब्रांच एवं थाना बहोड़ापुर की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी बहोड़ापुर अमरसिंह सिकरवार के नेतृत्व क्राईम ब्रांच व थाना बहोड़ापुर पुलिस की टीम बनाकर उक्त हत्याकाण्ड के फरार आरोपी को मुखबिर के बताये स्थान बड़ागांव पुल के पास पकडऩे हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बड़ागांव पुल के पास मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा 24-25 मई 21 की दरमियानी रात थाना बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित श्रीविहार कालोनी में सेवानिवृत्त उप निरीक्षक मेघसिंह की हत्या अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया।
पकड़े गये आरोपी सेे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि हम लोग रिटायर्ड उपनिरीक्षक के घर में चोरी करने की नियत से घुसे थे। चोरी करते समय रिटायर्ड उप निरीक्षक की अचानक नींद खुल गई। जिस पर हम लोगों ने मिलकर उनके हाथ पैर बांध दिये। हमारे एक साथी ने हाथ में पहने हुए कड़े व ईंट से उन पर प्रहार किया था, जिससे उन्हे चोट आई और उनकी मृत्यू हो गई। उसने बताया कि वह हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था और गिरफ्तारी के डर से वह अपने ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये उक्त हत्या के अंतिम आरोपी की निशादेही पर उसके घर से चोरी की गई 12 बोर बंदूक को जप्त कर लिया गया है। पकड़े गये हत्या के उक्त आरोपी के खिलाफ जिला ग्वालियर, एवं दीगर राज्यों में लगभग एक दर्जन से अधिक नकबजनी व चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
ज्ञात हो कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्रान्तर्गत श्रीविहार कालोनी में 24-25 मई 21 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों द्वारा घर में घुसकर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक मेघ सिंह की हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी थी। जिस पर से थाना बहोड़ापुर में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण पंजीबद्व किया गया था। उक्त हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों से मृतक के घर से चुराई गई एक एलईडी, दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी, 12 बोर बंदूक का कारतूस व घटना में प्रयुक्त नीली अपाचे मोटर सायकिल को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया था। मृतक के घर से चोरी गई 12 बोर बंदूक पकड़े गये आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के पास होना बताया था, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









