केआरजी कॉलेज के सामने ऑटो-टेम्पो का दिनभर लगा रहता है जमघट
Sep 23 2022
ग्वालियर। शहर में जाम आम बात हो गई है और जाम के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार शहर में चलने वाले ऑटो,टेम्पो और ई-रिक्सा है। जहां भी सवारी देखी वहां वाहन को रोककर ना सिर्फ जाम की स्थिति निर्मित कर देते हैं। यातायात विभाग द्वारा कई बार इन वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई लेकिन आज तक इस ना ऑटो चालक सुधरे और टेपो चालक जिसके कारण इन वाहनों के कारण जाम लगने का क्रम अनवरत रूप से जारी है।
उल्लेखनीय है कि शहर में आवागमन को बहाल करने के लिए कागजों पर तो बहुत काम होता है पर जमीनी तौर पर काम नहीं होता जिसके कारण जिधर देखो उधर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। अब जबकि त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है और दो दिन बाद नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने जा रहा है ऐसे में बाजारों के साथ-साथ प्रमुख चौराहों और मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होना लाजिमी है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि समय-समय पर यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए यातायात विभाग द्वारा चालानी कार्रवाई भी की जाती है पर वाहन चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे।
शहर के व्यस्ततम इलाके कंपू चौराहे पर हालात इतने बदतर हैं कि यहां केआरजी कॉलेज के सामने दर्जनों ऑटो-टेपो और ई-रिसा उल्टे-सीधे खड़े हो जाते हैं और इस कारण कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर खड़े वाहन जहां उन्हें निकलने में परेशानी खड़ी कर देते हैं वहीं इन वाहनों में यात्रा कर रहे आवारा टाइप के लड़के छात्राओं पर फदियां भी कसते हैं जिससे छात्राओं का यहां से निकलना दूभर हो जाता है। कई बार यातायात विभाग ने यहां पर वाहनों को ठीक प्रकार से खड़े करने के लिए वाहनों के चालान किए पर एक-दो दिन स्थिति ठीक-ठाक रहती है उसके बाद एक बार फिर से हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
कंपू चौराहे पर सुबह से लेकर देररात तक पुलिस बल तैनात रहता है ताकि आवागमन को बहाल किया जा सके पर पुलिस बल की मौजूदगी में भी यह वाहन चालक अपने वाहनों आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है,और लोग अपने गनतव्य पर घंटों बाद पहुंचते हैं।
इस चौराहे पर सबसे अधिक परेशानी केआरजी कॉलेज के सामने खड़े वाहनों से होती है। ऐसे में केआरजी कॉलेज की छात्राओं व यहां से निकलने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केआरजी कॉलेज के सामने खड़े होने वाले वाहनों पर यातायात पुलिस शिकंजा कसे तभी यहां से निकलना सुविधाजनक होगा।
कंपू चौराहे पर जहां केआरजी कॉलेज की छात्राओं का आने-जाने का सिलसिला दिनभर लगा रहता है वहीं दूसरी ओर यहां कमलाराजा अस्पताल होने से मरीज और उनके अटेंडरों का भी आने-जाने का सिलसिला दिनभर जारी रहता है। ऐसे में इस चौराहे पर वाहनों का रुकना जाम की स्थिति को निर्मित कर देता है। आम दिनों में यहां पर दिनभर लोगों की बड़ी संया में आबाजाही रहती है ऐसे में अब जबकि त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है और त्योहारों पर यहां के हालात और भी दयनीय हो जाती है। अहम बात यह है कि इस क्षेत्र में इन वाहन चालकों की मनमानी के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं और लोगों को अनाहक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









