जेसी मिल के जंगल की टनल मे मिला किशोर का शव- हाथ पैर बंधे थे और मुंह पत्थर से कुचला था

Sep 22 2022

ग्वालियर। हजीरा इलाके में 20 वर्षीय छात्र की खुदकुशी के बाद सुसाइड नोट में जिस किशोर का जिक्र था, उसकी तलाश रात भर पुलिस करती रही। गुरुवार को जेसी मिल के टनल में उसका शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोर के हाथ पैर प्लास्टिक टैप से बांधे गए हैं और उसके मुंह को कुचला गया है। जिस पत्थर से मुंह को कुचला गया है वह भी टनल के बाहर पड़ा हुआ मिला है। पुलिस अब शव का पीएम करा रही है। साथ ही युवक के सुसाइड नोट में लिखी बात की भी पुष्टि हो गई है कि उसने सेक्सुअली असाल्ट करने वाले किशोर को खत्म कर दिया है।
असल हजीरा स्थित कांच में इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय युवक मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स कर रहा था। मंगलवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जब पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो 4 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में जिक्र था कि वह अपने से उम्र में 4 साल छोटे किशोर की प्रताडऩा से तंग आकर पहले उसे मार रहा है और फिर खुद मर रहा है। यह सुसाइड नोट में पढ़ते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में किशोर के घर संपर्क किया तब पता लगा कि मंगलवार से वह भी लापता है। 
सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि किशोर उसका 4 साल से सेक्सुअली असाल्ट कर रहा था, उसे ब्लैकमेल करता था उससे करीब 3 लाख के गिफ्ट ले चुका था। इसके बाद भी उसके साथ गलत हरकत करना नहीं छोड़ी। जब वो मना करता था तो उसके साथ मारपीट करता था। घर वालों को जब इस बारे में पता लगा तो घरवाले उसी को गलत समझने लगे, क्योंकि जो किशोर हरकत करता था वह उसे उम्र में 4 साल छोटा था। सुसाइड नोट में उसने किशोर द्वारा की गई प्रताडऩा के बारे में दिल दहलाने वाली कहानियां उजागर की है। लेकिन इस सुसाइड नोट से पुलिस को शक है कि उसने किशोर को मार दिया है। यह शक भी दूर हो गया है। 
 किशोर की साइकिल कांच मिल में स्थित सूखे कुएं में पड़ी मिली थी। जब रात तक उसका सुराग नहीं मिला तो सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर अकादमी से स्नीफर डॉग मंगवाया गया, जिसे जंगल में किशोर की सर्चिंग में लगाया गया।