सांसद ने पोषण जागरुकता रथ को किया रवाना

Sep 22 2022

ग्वालियर। ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने गुरूवार को राष्ट्रीय पोषण विशेष जागरुकता संचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी जाएगी।
केन्द्रीय संचार यूरो क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह 2022 के तहत यह रथ ऐसे स्थानों पर पहुंचेगा जहां पर पोषण के शिकार अधिक बच्चे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पोषण रथ को शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भेजा जा रहा है। रथ को रवाना करने से पूर्व सासंद शेजवलकर ने पोषण को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व विभागीय कर्मचारी, अधिकारी मौजूद रहे।