सुबह से वर्षा जारी, 24 सितंबर तक शहर में हलकी व मध्य वर्षा का दौर रहेगा
Sep 22 2022
ग्वालियर। बंगाल की खाड़ी का कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर पहुंच गया। इस वजह से सुबह से वर्षा जा रही है। बादलों के चलते धूप भी नहीं निकली है। मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने आसार जताए हैं रुक-रुककर वर्षा जारी रहेगी। 24 सितंबर तक शहर में हलकी व मध्य वर्षा का दौर जारी रहेगा। इन तीन दिनों में होने वाली वर्षा से औसत का कोटा पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए यह अमृत वर्षा हुई है। खरीफ व रवी की फसल के लिए बहुत फायदेमंद है।
गत दिवस बंगाल की खाड़ी का कम दबाव का क्षेत्र रीवा के पास सक्रिय है। इसके असर से शहर में सुबह से वर्षा का दौर शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच एक घंटे तक झमाझम वर्षा दर्ज हुई। एक घंटे की वर्षा से सड़कों पर जल जमाव हो गया। वर्षा की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। दिन व रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर था। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिसे कम रहा। इससे दिन में ठंडक का अहसास हुआ। मौसम सुहाना रहा। यह सिस्टम ग्वालियर के ऊपर आ गया है, जिससे दिनभर वर्षा जारी रहेगी।
जून, जुलाई व अगस्त में ग्वालियर-चंबल संभाग में बंगाल की खाड़ी का एक भी सिस्टम नहीं आया था। इन तीनों महीनों में स्थानीय प्रभाव से खंड वर्षा हुई, जिसकी वजह से औसत से पिछड़ गए थे, लेकिन सितंबर में मानसून काफी मेहरबान रहा है। लगातार दूसरा सिस्टम ग्वालियर चंबल संभाग की ओर आ रहा है। जिससे वर्षा हो रही है। पिछला जो सिस्टम आया था, उससे ज्यादा वर्ष नहीं हो सकी थी, लेकिन इस बार के सिस्टम से भारी वर्षा होगी।
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम रीवा के पास है। इस सिस्टम के बीच से होते हुए मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस कारण बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। इसकी गति भी धीमी है, इसका कारण सिस्टम ज्यादा समय तक ठहरेगा। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे अरब सागर से नमी आ रही है। कम दबाव के क्षेत्र के साथ चक्रवातीय घेरा भी बना हुआ है। इन सभी कारणों से वर्षा का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के डा वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को ग्वालियर चंबल संभाग सहित उत्तर प्रदेश के आसपास रहेगा। इस कारण मुरैना, टीकमगढ़ में अतिभारी वर्षा रहेगी। शेष जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा रहेगी। ग्वालियर में तीन दिनों तक वर्षा जारी रहेगी। सितंबर के अंत तक वर्षा की संभावना है। इस कारण मानसून की विदाई महीने के अंत तक नहीं है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









