शहर में आवारा साडों का आतंक

Sep 22 2022

ग्वालियर। शहर में नगर निगम प्रशासन द्वारा समय-समय पर आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए अभियान चलाया जाता रहा है लेकिन लंबे समय से अभियान की हवा निकल गई जिसके कारण शहर में आवारा जानवरों की भरमार है। जिधर देखो उधर आवारा जानवरों ने अपना कब्जा जमा लिया।
अहम बात यह है कि इन आवारा जानवरों के कारण शहर में कई हादसे हो चुके लेकिन बावजूद इसके आज तक नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा जिसके कारण शहर के गली-मौहल्लों के अलावा प्रमुख बाजारों और मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं के झुंड के झुंड नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां नगर निगम प्रशासन आवारा पशुओं को पकडऩे का दंभ भर रहा है वहीं दूसरी ओर शहर में आवारा जानवरों का जमावड़ा नगर निगम प्रशासन के दावों की खुलेआम धज्जिायां उड़ा रहा है। 
इतना ही नहीं आवारा जानवर जहां प्रमुख बाजारों में अपनी आमद दर्ज करा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सब्जी और फल की मंडियों के आसपास इनका जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इसके बाद भी नगर निगम प्रशासन को आवारा जानवर दिखाई नहीं दे रहे।