रामलीला का पंडाल सजा, मंचन 25 से
Sep 22 2022
ग्वालियर। फूलबाग मैदान पर इन दिनों रामलीला के पंडाल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए पंडाल को वाटर प्रूफ तैयार किया जा रहा है ताकि बारिश आने पर लीला के मंच में किसी प्रकार की परेशानी ना हो और दर्शक लीला का आनंद उठा सकें।
श्री राम लीला समारोह समिति द्वारा इस बार लीला के मंचन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। कोरोना के कारण पिछले दो साल से रामलीला ना होने के कारण इस बार जहां समिति के पदाधिकारियों में लीला को लेकर हर्ष का माहौल निर्मित है वहीं दूसरी ओर शहरवासियों में भी रामलीला को लेकर भार उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार रामलीला का मंचन फूलबाग मैदान पर होने के कारण तीनों उपनगर मुरार, लश्कर और ग्वालियर के लोग रामलीला के मंचन का आनंद उठा सकेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









